Friday, June 19, 2026
HometrendingRajasthan Weather : आज 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें-...

Rajasthan Weather : आज 21 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें- अगले दो-तीन दिनों का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने आज जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग और बीकानेर संभाग के 21 जिलों में हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर के अलावा राजसमंद, अजमेर, जयपुर, दौसा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, टोंक, सीकर, अलवर, भीलवाड़ा, चूरू के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अजमेर, दौसा, टोंक, सिरोही, भीलवाड़ा, नागौर में बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी (40-50Kmph) और बारिश की प्रबल संभावना है।

विभाग के अनुसार, आगामी दो-तीन दिन हल्की बारिश और आंधी चलने के आसार है। वहीं गर्मी के असर में भी कमी आएगी। पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करे तो प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 7.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दर्ज प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 10 से 25 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान...

अजमेर में 40.3 डिग्री

जयपुर में 41.1 डिग्री

सीकर में 39.5 डिग्री

कोटा में 42.8 डिग्री

चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री

बाड़मेर में 41.6 डिग्री

जैसलमेर में 41.5 डिग्री

जोधपुर में 40.5 डिग्री

बीकानेर में 41.6 डिग्री

चूरू में 42.8 डिग्री

श्रीगंगानगर में 43.1 डिग्री

माउंट आबू में 30.0 डिग्री सेल्सियस

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!