Friday, May 15, 2026
Hometrendingमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज के पूर्व अधिकारी, व्यापारी, भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा स्वर्णकार समाज सदैव मेहनती और विश्वास करने वाला समाज है। जहां आज परिवारों में एक-दूसरे पर विश्वास नहीं है वहां स्वर्णकार समाज पर लोगों का भरोसा है। अपना सोना चांदी पैसा सिर्फ विश्वास पर लोग दे देते है और आर्थिक मजबूरी में भी स्वर्णकार समाज सबसे पहले याद आने वाला समाज है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक असमानता आजकल हर जगह दिखाई देती है इसको खत्म करने की जरूरत है। भाजपा जिला मंत्री, मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने मां करणी का चित्र भेंट कर सम्मान किया स्वर्णकार समाज प्रतिनिधि मंडल ने स्वर्णकला बोर्ड गठन करने की मांग रखी। इसके साथ छोटे कारीगरों को कम ब्याज दर पर राज्य सरकार द्वारा ऋण दिलाने की बात कही।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!