Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में डेढ़ सौ यूनिट फ्री बिजली को लेकर फार्मूला हुआ तैयार,...

राजस्‍थान में डेढ़ सौ यूनिट फ्री बिजली को लेकर फार्मूला हुआ तैयार, जानें- ताजा अपडेट…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को डेढ़ सौ यूनिट फ्री बिजली मिलने का बेस्रबी से इंतजार है। इस बीच, अच्‍छी खबर यह है कि सरकार ने इसे लेकर फॉर्मूला लगभग तैयार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीएम सूर्यघर योजना के तहत हर उपभोक्ता को 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल लगाने प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें केन्द्र सरकार अभी 30 हजार रुपए बतौर सब्सिडी दे रही है और बाकी अंतर राशि राज्य सरकार वहन करेगी। सरकार इस राशि का वित्तीय प्रबंधन करेगी। इसमें दो विकल्प पर विचार किया जा रहा है। एक संबंधित उपभोक्ता के नाम लोन लिया जाए, लेकिन पैसा सरकार चुकाए। दूसरे मामले में सीधे सरकार लागत वहन करे। ऊर्जा विभाग ने इसका प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। नए फॉर्मूले पर अंतिम मुहर वहीं लगेगी। नए फॉर्मूले से जुड़ने के लिए अवधि निर्धारित की जाएगी। तब तक मौजूदा सब्सिडी जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार, जिन उपभोक्ता की छत पर जगह नहीं है, उनके लिए सामुदायिक रूप से सोलर पैनल लगाने की जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए नजदीकी विद्युत सब स्टेशन पर पैनल लगाए जाएंगे। यदि वहां जगह कम या नहीं होगी तो सामुदायिक केन्द्र या अन्य जगह पैनल लगाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!