Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकानेर में मर्डर केस का 48 घंटे में हुआ खुलासा, भतीजे व...

बीकानेर में मर्डर केस का 48 घंटे में हुआ खुलासा, भतीजे व दामाद को किया गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्‍यक्ति मालाराम जाट की हुई हत्‍या की घटना का पुलिस ने 48 घण्टे में खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे व दामाद को गिरफ्तार कर लिया।

घटनाक्रम के अनुसार, 22.03.2025 को रात्रि के समय जरिये टेलीफोन रोही तोलियासर में एक्सीडेन्ट होने की इत्तला प्राप्त होने पर रात्रि डयूटी अधिकारी रामस्वरूप मय जाब्ता के मौका पर पहुंचे तथा मृतक मालाराम के शव को मोर्चरी रूम सरकारी अस्पताल श्रीडूंगरगढ में रखवाया गया। मृतक मालाराम के प्रथम दृश्टया एक्सीडेन्ट की चोटें नहीं होने तथा घटनास्थल संदिग्ध होने के कारण थानाधिकारी जितेन्द्र कुमार मय जाब्ता के मौका पर पहुंचे एवं गहनता से निरीक्षण किया गया। मृतक मालाराम के भाई राजू पुत्र खेताराम जाट निवासी ठुकरियासर के द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारधार हथियार से हत्या कर कच्चा रास्ता पर शव फेंक कर जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही का विवरण : कावेन्द्र सागर पुलिस अधीक्षक एवं कैलाश सांदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार एवं निकेत कुमार पारीक वृताधिकारी वृत श्रीडूंगरगढ के निकटतम सुपरविजन में मन थानाधिकारी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर के अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मृतक मालाराम की ढाणी से तोलियासर आने वाले रास्ता पर ढाणियों में एवं आने जाने वाले राहगीरों से पूछताछ की गई एवं मृतक के वक्त 04 पीएम को ढाणी से निकलने के पश्चात वक्त श्रीडूंगरगढ आने तथा वापिस घटनास्थल तक जाने का रूटचार्ट बनाया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं राहगीरो तथा होटल संचालकों से पूछताछ कर साक्ष्य संकलन किया गया।

इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों का भी संकलन किया गया एवं संदिग्धों से पूछताछ की गई। मृतक मालाराम 22.03.2025 को वक्त 04 पीएम पर अपने भतीजे रामनिवास व अशोक तथा भाणजा दामाद नवरतन के साथ श्रीडूंगरगढ जाने के लिए रवाना हुआ। उक्त तीनो श्रीडूंगरगढ आने के बाद नवरतन के दोस्त शिवलाल व रामस्वरूप निवासी लालमदेसर छोटा पीएस जसरासर मिले, जिन्होंने शराब खरीदी और सभी ने जैतासर के पास सडक आम पर बैठकर के शराब पी और वहां से रवाना होकर के तोलियासर पहुंचे तो शराब के नशे में होने के कारण बोलचाल हो गई आपस में झगडा करने लग गये। तोलियासर से निकलते ही मालाराम के साथ मारपीट कर हत्या की और हत्या को छुपाने के लिए सातलेरा जाने वाले रास्ता आम पर मालाराम का शव फेंक कर के अपनी-अपनी ढाणी चले गये और अगले दिन मृतक मालाराम के घर पर शोक में शामिल हो गये।

पुलिस अनुसंधान से आरोपी नवरत्न पुत्र रणवीर जाट उम्र 19 वर्ष निवासी लाछडसर पुलिस थाना राजलदेसर जिला चुरू हॉल काश्तकार रोही सातलेरा, रामनिवास पुत्र ओमप्रकाश जाट उम्र 24 वर्ष निवासी ठुकरियासर, बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश जाट उम्र 25 वर्ष निवासी ठुकरियासर के द्वारा हत्या करना एवं सबूत मिटाना पाये जाने पर डिटेन किया गया। वर्तमान में अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही टीम का विवरण

जितेन्द्र कुमार पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ
देवाराम हैड कानि 77 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ (वि देश भूमिका)
रामस्वरूप हैड कानि 62 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ (आसूचना संकलन)
लेखराम कानि 1273 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ ( तकनिकी वि लेशण)
अनिल कुमार कानि 1579 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ (आसुचना संकलन)
नरेन्द्र कुमार कानि 1563 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ (वि देश भूमिका)
बिरमा मकानि 1729 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ
रामनिवास डीआर कानि 636 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ
राकेश कानि 616 डीआर पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ

विशेष भूमिका

देवाराम हैड कानि 77 पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ
नरेन्द्र सिंह कानि 1583 पुलिस थाना श्रीडूगरगढ

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!