Saturday, June 20, 2026
Hometrendingजाली बिलों से कर चोरी के मामलों में सीए गिरफ्तार

जाली बिलों से कर चोरी के मामलों में सीए गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com बिना किसी माल अथवा सेवा की सप्लाई किये केवल बिल जारी करते हुए 10.05 करोड़ रूपये की फेक आईटीसी जनरेट एवं यूटिलाइज करने के आरोप में अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), राज्य कर, प्रवर्तन शाखा-तृतीय ने मैसर्स केसी जैन एंड एसोसिएट्स के अंकित जैन पुत्र कैलाश चन्द्र जैन को बुधवार को गिरफ्तार किया है

विशेष आयुक्त (प्रवर्तन) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन) शिशुपाल सिंह के पर्यवेक्षण में मनीष बक्षी, संयुक्त आयुक्त, वृत-ए, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, जयपुर के नेतृत्व में कृष्ण कुमार स्वामी, सहायक आयुक्त द्वारा अंकित जैन को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

शिशुपाल सिंह ने बताया कि अंकित जैन द्वारा अपने कुछ क्लाईन्टस की फर्मों के रिटर्नस भरने के कार्य को राजस्व हानि की मंशा से दुरूपयोग करते हुए फेक सप्लाई अर्थात बिना किसी वास्तविक माल अथवा सेवा की सप्लाई के केवल फेक इनवॉइस जारी करते हुए फेक आईटीसी जनरेट एवं यूटिलाइज कर राजस्व की सदोष हानि की है। जिसके एवज में कमीशन प्राप्त किया जाकर मिथ्या आगत कर का लाभ पहुंचाया एवं कमीशन प्राप्त किया जाकर करापवंचन किया।

टीम में सहायक आयुक्त हेमन्त चंचल, राज्य कर अधिकारी हेमन्त कुमार शर्मा, संजय चौधरी, प्रदीप कुमार एवं कर सहायक दिनेश कुमार सैनी टीम में शामिल रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!