Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराज्यपाल हरिभाऊ बागडे का नाल एयरपोर्ट पर हुआ स्‍वागत, विश्वविद्यालय पहुंचे

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का नाल एयरपोर्ट पर हुआ स्‍वागत, विश्वविद्यालय पहुंचे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्यपाल हरिभाऊ बागडे बुधवार प्रातः नाल एयरपोर्ट पहुंचे। आपको बता दें कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह आज विश्वविद्यालय के संत मीराबाई सभागार आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल हरिभाऊ बागडे करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑर्गेनाइजर के संपादक प्रफुल्ल केतकर शिरकत करेंगे।

राज्‍यपाल बागडे के यहां नाल एयर पोर्ट पहुंचने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त डॉ रवि सुरपुर, जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अरुण कुमार, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत, एसडीएम बीकानेर कविता गोदारा, एसडीएम श्रीडूंगरगढ़ उमा मित्तल, सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, चम्पा लाल गेदर, गुमानसिंह राजपुरोहित, सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, अशोक प्रजापत, भंवर पुरोहित ने उनकी अगवानी की। इस दौरान राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!