Friday, May 15, 2026
Hometrending"अर्थ ऑवर डे" पर राजभवन में 22 मार्च को रात्रि 8.30 बजे...

“अर्थ ऑवर डे” पर राजभवन में 22 मार्च को रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक बंद रहेंगे बिजली उपकरण

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अर्थ ऑवर डे (22 मार्च) पर शनिवार को राजभवन में  रात्रि 8.30 बजे से 9.30 बजे तक सभी गैर-जरूरी विद्युत प्रकाश उपकरण बंद रखे जाएंगे।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आम जन से भी अपील की है कि एक घंटे के लिए गैरजरूरी लाइट्स को बंद रखकर अर्थ ऑवर डे में सभी सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि इससे सामूहिक तौर पर ऊर्जा संरक्षण की दिशा में हम सार्थक पहल कर पाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी यह हम सबकी महत्ती पहल होगी।

उल्लेखनीय है कि बिजली बचाने के मकसद से विश्व भर में ‘अर्थ ऑवर डे’ मनाया जाता है। यह अर्थ ऑवर वर्ल्ड वाइड फंड (WWF) का एक अभियान है। इसका मकसद लोगों को बिजली के महत्व के प्रति और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरुक करना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!