Hometrendingशिक्षा विभाग की पदोन्नति समिति बैठक आयोजित, 334 पदों पर पदोन्‍नति के...

शिक्षा विभाग की पदोन्नति समिति बैठक आयोजित, 334 पदों पर पदोन्‍नति के लिए प्रस्‍तुत प्रकरणों पर हुआ विचार

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग में मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए पदोन्नति समिति बैठक का आयोजन आयोग सदस्य प्रो. अय्यूब खान की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के कुल 334 पदों पर पदोन्नति के लिए प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार किया गया।

इस दौरान संयुक्त शासन सचिव शिक्षा (ग्रुप 2) विभाग मनीष गोयल, उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक संजू मीणा (कार्मिक विभाग प्रतिनिधि), निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular