Friday, May 15, 2026
Hometrendingदोहिते ने नानी के गहने कर लिए चोरी, दोस्‍तों ने उठा लिया...

दोहिते ने नानी के गहने कर लिए चोरी, दोस्‍तों ने उठा लिया लोन, तीन जने अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के नयाशहर थाना क्षेत्र में घर में से सोने के गहने चोरी कर फाइनेंस कंपनी से लोन उठाने के मामले में पुलिस ने तीन जनों को अरेस्‍ट कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, उस्तों की बारी के बाहर के निवासी रामदेव गिरी उम्र 73 साल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी पत्‍नी ने अपना गहना गलपटिया बोरिया रखडी, सोने की चेन, काना का टॉप्‍स, जुमरा, काना का तीन नग, काना की जेला, अंगुठी सोनी की तीन नग, सोने का एक हाथ का टडा, नाक की नथ, नकल्स घर की अलमारी से रख हुआ था। जिसको मेरा दोहिता ले गया। सने बताया कि मैने पिछले करीब 15 से 20 दिनों से गहने अलमारी से निकालकर मेरे दोस्‍त कैलाश बन पुत्र रवि बन, मोहित राजपुरोहित वह कैलाश बन की मां संतोषदेवी को दे दिया है जिन्‍होने गहनों की मुथुथ फाईनेन्स बीकानेर में जमा करवाकर लोन ले लिया है उसमे से कुछ रुपये इन लोगो ने मुझे दे दिया, बाकी रूपये इन लोगों ने ले लिए। इस प्रकार मेरे दोहिते ने मेरी अलमारी में से उपरोक्त सोनों के गहने चोरी कर कैलाश बन पुत्र रवि बन, मोहित राजपुरारोहित व संतोष देवी को दे दिया। वह गहने पर गोल्ड लाने उठाकर पैसे ले लिया।

नयाशहर थानाप्रभारी विक्रम तिवाडी ने बताया कि इस मामले में नाबालिग के अलावा मोहित राजपुरोहित पुत्र लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित उम्र 25 साल निवासी खेतेश्वर बस्ती, बीकानेर और कैलाश बन पुत्र स्व. रविन्द्र बन जाति गोस्‍वामी उम्र 21 साल निवासी धरणीधर मंदिर के पास, उस्तों की बारी के बाहर को अरेस्‍ट किया गया है।

कार्यवाही करने वाली टीम
  1. विक्रम तिवाडी उनि थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर
  2. शेरसिंह हैडकानि 4006 पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर
  3. रामचन्द्र हैडकानि 242 पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर (विशेष भूमिका)
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!