Hometrendingभाजपा के जिला अध्‍यक्षों की घोषणा में देरी, गुटबाजी ने खोल दी...

भाजपा के जिला अध्‍यक्षों की घोषणा में देरी, गुटबाजी ने खोल दी दावों की पोल

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में भाजपा के जिला अध्‍यक्षों की नियुक्ति में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि कई जिलों में गुटबाजी के चलते अध्‍यक्षों के नाम फाइनल नहीं हो सके है। ऐसे में अध्‍यक्षों के नामों की घोषणा में अभी कुछ और देरी हो सकती है।

आपको बता दें कि भाजपा के प्रदेशाध्‍यक्ष मदन राठौड़ ने हाल में दावा किया था नौ जनवरी तक पार्टी जिलाध्‍यक्षों के नामों का ऐलान कर देगी। इस बीच, खबर है कि जयपुर शहर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर, सिरोही सहित कई जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर एक राय नहीं बन पा रही। जिन नेताओं के पैनल में नाम शामिल है वे नियुक्ति के लिए जयपुर से दिल्‍ली के दौरे कर अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि गुटबाजी को देखते हुए अब पार्टी आलाकमान इसमें दखल दे सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने जिला अध्यक्षों के चयन से पहले संभावित चार-चार नाम अपने पास मंगवाए हैं। इनमें एक वर्तमान जिला अध्यक्ष, एक पूर्व जिला अध्यक्ष और दो अन्य नाम हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular