Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर बंद : खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में एकजुट...

बीकानेर बंद : खेजड़ी के पेड़ों की कटाई के विरोध में एकजुट हुए लोग

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों ने गुरुवार को बीकानेर बंद का आह्वान किया। बंद को आमजन व व्‍यापारियों का अच्‍छा खासा समर्थन मिला। आपको बता दें कि खेजड़ी के पेड़ों की कटाई का विरोध और सरकार से सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर यह बंद रखा गया।

बीकानेर बंद के आह्वान पर शहर के अधिकांशत: बाजार बंद रहे। बंद में सर्व समाज का सहयोग रहा। विरोध-प्रदर्शन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पर्यावरणप्रेमी पहुंचे। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने भी खेजड़ी के पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए कानून में आवश्‍यक बदलाव करने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि पर्यावरण नष्‍ट हो रहा है इसलिए सरकार और आमजन को समय रहते सचेत रहना होगा।

नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के अनुसार नोखा दैया में सोलर प्लांट्स लगाने के लिए खेजड़ी के पेड़ों को काटा गया है। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर यह मामला रखा था। उन्होंने खुद भी मुख्यमंत्री से मिलकर खेजड़ी की कटाई पर रोक लगाने और कानून बनाने की मांग की। तीन-चार दिन पहले फिर खेजड़ी के पेड़ काटने की घटना से पर्यावरण प्रेमियों में भारी रोष है। रामगोपाल बिश्‍नोई ने कहा कि खेजड़ी के पेड़ को काटने के विरोध में राज्‍यभर में आंदोलन किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!