Hometrendingस्‍कूलों में शीतकालीन अवकाश पांच जनवरी तक, बाद में सर्दी बढ़ी तो...

स्‍कूलों में शीतकालीन अवकाश पांच जनवरी तक, बाद में सर्दी बढ़ी तो कलेक्‍टर कर सकेंगे छुट्टी…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के स्‍कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि हर साल शिविरा पंचांग में 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन से ही सर्दी की छुट्टियां शुरू जाती हैं, जो पांच जनवरी तक चलती हैं। इस बार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा था कि तेज सर्दी सर्दी पडऩे पर ही स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (25 दिसंबर के बाद) किया जाएगा, हालांकि उनके इस बयान को लागू नहीं किया गया और शिविरा पंचांग के हिसाब से ही छुट्टियां दी गई हैं।

निदेशक सीताराम जाट के अनुसार, शिविरा पचांग में पूरे साल की एक्टिविटी होती है। उसके अनुसार ही 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक छुट्टियां की गई है। ये प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होगा। सर्दी ज्यादा होती है तो जिला कलेक्‍टर अपने स्तर पर निर्णय करते हैं लेकिन अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

आपको बता दें कि शिक्षा विभाग 5 जनवरी के बाद स्कूलों में छुट्टी करने का अधिकार कलेक्‍टर को दे देते हैं ताकि वो अपने-अपने क्षेत्र में सर्दी के आधार पर छुट्टियां कर सकें। पिछले सेशन में कलेक्‍टर्स ने ही अधिकांश जिलों में छुट्टी कर दी थी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular