Hometrendingसुपारी देकर कांग्रेस नेता का मर्डर कराने की रची साजिश हुई फेल,...

सुपारी देकर कांग्रेस नेता का मर्डर कराने की रची साजिश हुई फेल, पांच आरोपी अरेस्‍ट, रिश्‍तेदार ही निकला…

जयपुर Abhayindia.com आपसी मनमुटाव को लेकर अपने ही रिश्‍तेदार की सुपारी देकर हत्‍या करवाने का षड्यंत्र रचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के प्रयास से पहले ही गैंग के पांच आरोपियों को दबोच लिया। यह मामला भीलवाडा के गंगापुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, गंगापुर थाना क्षेत्र के सरगांव निवासी भैरूलाल जाट ने अपने बड़े बेटे की शादी गंगापुर के बघेरा निवासी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहनलाल जाट की बेटी के साथ कर रखी थी। इनके संबंध में मनमुटाव के कारण कुछ दिन पहले सामाजिक कार्यक्रम में सोहनलाल और उसके साथियों ने भैरूलाल के साथ धक्का मुक्की। इस घटना से भैरूलाल आक्रोशित हो उठा। अपनी इज्जत खराब होने का बदला लेने के लिए उसने सोहनलाल को सबक सिखाने की योजना बनाई। इसके बाद भैरूलाल ने रिश्तेदार प्रकाश को घटनाक्रम बताया। प्रकाश ने मंगरोप के दर्री निवासी हरी सिंह से संपर्क किया जो की पूर्व में भी हथियार के मामले में मंगरोप थाने में पकड़ा गया था, इनके बीच डील हुई कि हल्की फुल्की मारपीट होने पर 15000-15000 एवं हत्या होने पर तीन-तीन लाख रुपए प्रत्येक आदमी को एवं जेल का संपूर्ण खर्चा प्रकाश एवं भैरुलाल उठाएंगे। दोनों ने 16 से 20 दिसंबर 2024 के मध्य सोहनलाल पर हमला करना निश्चित किया। इस बीच, जिला एंटी गैंगस्टेर टीम प्रभारी कालूराम धायल को सूचना मिली की भीलवाड़ा के गंगापुर के बघेरा निवासी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहनलाल जाट के साथ लूट, डकैती व हत्या की साजिश की जा रही है। टीम के पवन कुमार, दीपक कुमार, बनवारी लाल, असलम व घीसू लाल तथा साइबर सेल के प्रभारी आशीष कुमार ने सूचना की तस्दीक की।

सूचना से थाना प्रभारी गंगापुर को अवगत करवाया गया, सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी फूलचंद ने टीम गठित की। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए धांगडास चौराहा पर घेराबंदी की। यहां लूट, डकैती व हत्या करने की साजिश करते पांच जनों को दबोच लिया। पूछताछ में पांचों ने षडयंत्र की जानकारी दी। पुलिस ने गंगापुर के सरगांव निवासी भैरूलाल जाट, मंगरोप निवासी दर्री निवासी हरिसिंह व बलवीर सिंह, राजसमंद जिले के रेलमगरा के मदारा निवासी कालू अहीर, रेलमगरा के काबरा निवासी ललित जाट को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से बिना लाईसेंस परमिट की अवैध पिस्टल, मैगजीन व 6 जिंदा कारतूस, मिर्ची पाउडर आदि सामग्री को जब्त किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular