Saturday, May 16, 2026
Hometrendingसड़क निर्माण में लापरवाही पर डिप्‍टी सीएम हुई नाराज, दो अभियंता एपीओ,...

सड़क निर्माण में लापरवाही पर डिप्‍टी सीएम हुई नाराज, दो अभियंता एपीओ, एक को नोटिस

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

उदयपुर Abhayindia.com नाथद्वारा में गुंजोल-कुंचोली मार्ग के औचक निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद दो इंजीनियरों को एपीओ किया गया और एक पर 17 सीसी का नोटिस जारी किया गया।

आपको बता दें कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री नाथद्वारा उपखंड क्षेत्र के गुंजोल-कुंचोली मार्ग पहुंची। यहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने और कार्य गुणवत्ता से नहीं होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अशोक शर्मा को उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि संवेदक पर कार्रवाई अमल में लाई जाए, जरूरी हो तो ब्लैकलिस्ट करें। उपमुख्यमंत्री ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचौली के सामने मौके पर ही उदयपुर एक्सईएन क्वालिटी कंट्रोल कार्यालय की क्वालिटी चेकिंग मशीन मंगवाई और सड़क की गुणवत्ता जांची।

सड़क निर्माण में खामियां मिलने के कारण सार्वजनिक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जितेश व्यास और सहायक अभियंता नमित मिश्रा को एपीओ करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिशासी अभियन्ता भानुप्रकाश माथुर को 17 सीसी के नोटिस देने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पूरी गंभीर है, निर्माण कार्यों में लापरवाही किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। यह अधिकारियों का दायित्व है कि निर्माण कार्यों का प्रतिघंटा निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने निर्माण कार्य संबंधी समस्याएं उपमुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!