Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में फा‍यरिंग के मामले में दो आरोपी अरेस्‍ट, सात साल से...

बीकानेर में फा‍यरिंग के मामले में दो आरोपी अरेस्‍ट, सात साल से चल रही रंजिश

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के रानीबाजार में दो दिन पहले एक युवक की हत्‍या के प्रयास में की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों सवाईसिंह उर्फ बाबूसिंह पुत्र विजयसिंह जाति राजपूत उम्र 26 साल निवासी भवानी होटल के पीछे, धोबी तलाई व मुशरफ समेजा पुत्र मोहम्मद युनस समेजा उम्र 29 साल निवासी रामदेव टेंट हाउस के सामने वाली गली रानी बाजार को गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम के अनुसार, परिवादी अनस पठान पुत्र एजाज अहमद पठान उम्र 19 साल निवासी गली नम्बर 11 धोबी तलाई मामला दर्ज कराया कि प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार की किशोर सिंह, चेतन सिंह उर्फ चिन्टु सवाई सिंह उर्फ बाबूसिंह सिकन्दर, नितिन गौड से पुरानी रंजिश चल रही है जिन्होंने अपराधिक गिरोह बना रखा है और प्रार्थी के दादाजी पर 15.07.2017 को जानलेवा हमला भी किया था। अब एक महीने पहले इन सब ने मारने का षडयन्त्र बना लिया था। इस दरम्‍यान 10 दिसम्‍बर की दोपहर को समय करीब 04 बजे प्रार्थी और सोहेल अपने दोस्त की गाडी मे बैठे थे तभी चेतन उर्फ चिन्टु व 03 अन्य गाडी नम्बर R307 1290 में रानी बाजार शर्मा कॉलोनी पर आये। उसी समय मोटरसाईकिल पर 2 व्यक्ति आये जो मुशरफ व बाबूसिंह उर्फ सवाई सिंह थे। सवाई सिंह उर्फ बाबूसिंह ने प्रार्थी व उसके साथी के उपर अन्धाधुन्ध फायर करना शुरु कर दिया जिससे सोहिल के छाती पर गोली लग गई।

घटना की गंभीरता को लेकर एसपी कावेन्द्र सागर व एएसपी शहर सौरभ तिवाड़ी व वृताधिकारी वृत नगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट मनोज शर्मा, धीरेन्द्र सिंह थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद नगर, विक्रम तिवाड़ी थानाधिकारी नयाशहर व परमेश्वर थानाधिकारी कोतवाली व थाना स्‍तर पर टीम गठित कर यह कार्रवाई की गई।

कार्यवाही करने वाली टीम

मनोज शर्मा पु.नि. थानाधिकारी कोटगेट बीकानेर

धीरेन्द्र सिंह पुनि थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद नगर बीकानेर

विक्रम तिवाड़ी उनि थानाधिकारी पुलिस थाना नयाशहर बीकानेर

परमेश्वर उनि थानाधिकारी कोतवाली

गौरव बोहरा उनि कोटगेट बीकानेर

टीम पुलिस थाना कोटगेट

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!