Hometrendingराजस्‍थान विधानसभा उपचुनाव में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, जानें- किस सीट से...

राजस्‍थान विधानसभा उपचुनाव में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, जानें- किस सीट से कौन आगे…

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना का दौर चल रहा है। प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे कुछ घंटे बाद सामने आ जाएंगे। दौसा विधानसभा सीट का परिणाम सबसे पहले आएगा। पहला परिणाम दोपहर एक से दो बजे बीच आ सकता है और अनुमान है कि चार बजे तक मतगणना पूरी हो जाएगी।

झुंझुनूं विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी राजेन्‍द्र गुढा भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भांबू से 2253 वोट आगे चल रहे है।

देवली-उनियारा सीट पर भाजपा के राजेंद्र गुर्जर 13140 वोटों से निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा से आगे चल रहे है।

चौरासी डूंगरपुर सीट से बीएपी के अनिल कटारा भाजपा के कारीलाल से 6908 वोट आगे चल रहे है।

खींवसर से भाजपा प्रत्याशी रेवंतराम डांगा रालोपा प्रत्‍याशी कनिका बेनीवाल से 5428 वोट आगे चल रहे है।

सलूंबर सीट से बीएपी के जितेश कटारा भाजपा की शांता देवी से 5647 वोटों से आगे चल रहे है।

दौसा सीट से कांग्रेस के दीनदयाल बैरवा भाजपा के जगमोहन मीणा से 1650 वोट आगे चल रहे है।

रामगढ सीट से भाजपा प्रत्‍याशी तीसरे राउंड में आगे चल रहे है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular