Hometrendingपहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानों तक, 17 से अचानक बदल...

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानों तक, 17 से अचानक बदल जाएगा मौसम का मिजाज

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले 48 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज काफी बदल जाएगा। असल में, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब प्रदेश के मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। कई जिलों में तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। गुरुवार को बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में अति घना कोहरा दर्ज किया गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहने तथा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों में घना/अति घना कोहरा छाने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, लगातार हो रही बर्फबारी के चलते 17 नवंबर से अचानक मौसम बदल जाएगा। न्यूनतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट आने की संभावना है। बहरहाल, बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान सिरोही 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular