Friday, May 15, 2026
Hometrendingग्‍लोबल इंवेस्टर मीट में रियासतकालीन बीकानेर के औद्योगिक विकास पर अभिलेखीय प्रदर्शनी...

ग्‍लोबल इंवेस्टर मीट में रियासतकालीन बीकानेर के औद्योगिक विकास पर अभिलेखीय प्रदर्शनी आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राइजिंग राजस्थान ग्‍लोबल इंवेस्टर मीट-2024 के अवसर पर होटल लक्ष्मी निवास पैलेस में राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर ने रियासतकालीन औद्योगिक विकास पर एक अभिलेखीय प्रदर्शनी का आयोजन किया। उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, श्रीडूंगरगढ विधायक ताराचंद सारस्वत, बीकानेर महापौर सुशीला राजपुरोहित, प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश के साथ-साथ शहर के गणमान्य व्यापारिक गणों एवं आगन्तुकों द्वारा किया गया।

इस प्रदर्शनी में बीकानेर राज्य के रियासतकाल में रेल सेवाओं, विद्युत व्यवस्थाओं के संचालन के साथ-साथ बीकानेर रियासत में महाराजा गंगासिंह जी के काल में 192 फेक्ट्रियों की स्थापना को अभिलेखों के माध्‍यम से दर्शाया गया। महाराजा गंगासिंह के काल में बीकानेर कॉपरेटिव सोसायटी एक्ट फेक्ट्री बिल, बीकानेर रजिस्ट्रेशन एक्ट, इनकम टेक्स एक्ट, बीकानेर कॉन्‍ट्रेक्ट एक्ट आदि के माध्यम से औद्योगिक विकास को सुदृढ करने के उद्देश्य से किये गये प्रयासों को जनता के सामने औद्योगिक विकास की चेतना को इतिहास के कालक्रम से दर्शाने का प्रयास किया गया। निदेशक डॉ. नितिन गोयल ने बताया कि यह प्रदर्शनी विभागीय वेबसाइट पर सॉफट फार्म में भी प्रदर्शित की जायेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!