Friday, May 15, 2026
Hometrendingतस्‍करों के पीछे पड़ी पुलिस, 1 किलो से ज्‍यादा अफीम हुई बरामद,...

तस्‍करों के पीछे पड़ी पुलिस, 1 किलो से ज्‍यादा अफीम हुई बरामद, 2 और आरोपी अरेस्‍ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com नोखा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्‍जे से 1 किलो 36 ग्राम अफीम जब्‍त की गई है।

आईजी ओमप्रकाश व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार एएसपी ग्रामीण प्यारेलाल शिवरान आरपीएस अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर, नोखा सीओ हिमांशु शर्मा के निकटतम सुपरविजन में कार्यवाहक थानाधिकारी नोखा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारशुदा आरोपी मांगीलाल जाट पुत्र जेठाराम उम्र 35 वर्ष निवासी नोखागांव, हड़मानाराम जाट पुत्र किशनाराम उम्र 53 वर्ष निवासी बीकासर पीएस नोखा से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम : बुधाराम उनि, पांचाराम हैड कानिस्टेबल, विजेन्द्र कानि., मूलाराम कानि. पुलिस थाना नोखा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!