Friday, April 24, 2026
Hometrendingराजस्‍थान के डिप्‍टी सीएम के बेटे पर आखिर हुई कार्रवाई, जानें- क्‍या...

राजस्‍थान के डिप्‍टी सीएम के बेटे पर आखिर हुई कार्रवाई, जानें- क्‍या है मामला…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान के उपमुख्‍यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे चिन्‍मय कुमार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर परिवहन विभाग ने चालान काटा है। यह चालान आरटीओ प्रथम की ओर से काटा गया है। आपको बता दें कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर यह कार्रवाई की जगई है।

आपको बता दें सात दिन पहले सोशल मीडिया पर डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के बेटे चिन्मय कुमार बैरवा और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज की एक रील वायरल हुई थी। इसमें डिप्टी सीएम का बेटा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए जीप चला रहा था। साथ ही उनकी सुरक्षा में पुलिस भी अपने वाहन में चल रही थी। रील वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम बैरवा विवादों में आ गए थे। दूसरे दिन बैरवा बेटे के पक्ष में भी बयान देते हुए नज़र आए थे।

बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग ने यातायात नियमों का उल्लंघन होने के बाद भी इस मामले में चुप्पी साध ली थी। विवाद बढ़ने के बाद डिप्टी सीएम के निर्देश पर ही आरटीओ प्रथम की ओर से कार्रवाई की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!