Hometrendingनगर निगम की चेतावनी- पशुपालक पशुओं को खुला ना छोड़ें, नहीं तो...

नगर निगम की चेतावनी- पशुपालक पशुओं को खुला ना छोड़ें, नहीं तो होगी कार्रवाई

बीकानेर Abhayindia.com नगर निगम द्वारा समस्त नगरीय क्षेत्र में पशुपालकों को अपने पशुओं को खुला ना छोड़ने की अपील जारी की गई है।

नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में पशुपालकों द्वारा पशुओं को खुला छोड़ देने की स्थिति में आम जन को असुविधा होती है। साथ ही पशु अपशिष्ट गोबर इत्यादि का निस्तारण भी स्वयं करें, सीवरेज में गोबर का पानी न छोड़ें। सीवरेज में गोबर का पानी छोड़े जाने से सीवरेज लाइन बंद होने की होने की आशंका बनी रहती है। ऐसा करते पाए जाने पर नगर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी तथा संबंधित के पशु भी जब्त किए जा सकते हैं।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular