Saturday, April 25, 2026
Hometrendingयोगेंद्र तिवारी दाधीच ब्राह्मण समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्‍यक्ष निर्वाचित

योगेंद्र तिवारी दाधीच ब्राह्मण समाज संपत्ति ट्रस्ट के अध्‍यक्ष निर्वाचित

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दाधीच ब्राह्मण समाज संपत्ति ट्रस्ट, गोगा गेट बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में योगेंद्र तिवारी 24 मतों के साथ विजय घोषित किए गए। अन्य उम्मीदवारों में अजीत कुमार दाधीच एवं राज कुमार ओझा क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय रहे। निर्वाचन अधिकारी रामकिशन आसोपा एवं दिनेश काकड़ा ने सभी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए शांति एवं सद्भावना पूर्वक हुए चुनावों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने अपने अपने विचार रखते हुए सफल मतदान के लिए उम्मीदवारों एवं संपूर्ण समाज को बधाई ज्ञापित किया। कमल किशोर तिवाड़ी ने समाज में हुए शत प्रतिशत मतदान की प्रशंसा करते हुए सम्पूर्ण समाज का अभिवादन किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!