Friday, May 15, 2026
Hometrendingकैरम संघ के चुनाव संपन्‍न, कमल किशोर अध्यक्ष, डॉ. रामकरण सचिव और...

कैरम संघ के चुनाव संपन्‍न, कमल किशोर अध्यक्ष, डॉ. रामकरण सचिव और मूलचंद कोषाध्यक्ष बने

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जिला कैरम संघ बीकानेर के आज चार वर्ष (2024-2028) के लिये यूथ इंटरनेशनल स्कूल, विराट नगर बीकानेर में चुनाव करवाये गये। इसमें चुनाव अधिकारी रामनिवास कस्‍वां, राजस्थान कैरम संघ से पर्यवेक्षक फजल अहमद, जिला ओलम्पिक संघ से पर्यवेक्षक राजेन्द्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

चुनाव में कमल किशोर भाम्भू अध्यक्ष, डॉ रामकरण सांगवा सचिव, मूलचन्द मेघवाल कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष विकास माचरा, बलदेव गोदारा, रमेश सुथार, शक्तिपाल मुण्ड, संयुक्त सचिव नारायण सांगवा, जगदीश सारण, संगीता कूकणा, रेणू गाट सभी सदस्य निर्विरोध चुने गये। जिला ताईकावंडो संघ के सचिव राजेन्द्र बुडानिया, जिला बॉल बैडमिटन संघ से राकेश कुमार, राजस्थान कैरम संघ से साहिद खान, जिला ओलम्पिक संघ से मकबूल हुसैन सोढ़ा (मोण्टू सोढ़ा), ताईकावंडो कोच जितेन्द्र सिंह शेखावत व राजेश सांगवा उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!