Thursday, April 30, 2026
Hometrendingपंचायतों को मिलेगी बड़ी जिम्‍मेदारी, जल जीवन मिशन पर रखेंगे नियंत्रण

पंचायतों को मिलेगी बड़ी जिम्‍मेदारी, जल जीवन मिशन पर रखेंगे नियंत्रण

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com पंचायती राज विभाग के शासन सचिव रवि जैन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित पेयजल योजनाओं का संचालन ग्राम पंचायतों के समग्र नियंत्रण में देने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में संचालन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के निदान के संबंध में सरपंच, जलदाय विभाग, पंचायती राज विभाग एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने अपने विचार, समस्याएं एवं समाधान साझा किए।

भारत सरकार द्वारा जल जीवन मिशन का संचालन ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराने पर जोर दिया जा रहा है। सरपंच संघ द्वारा इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि वर्तमान में आबादी के प्रत्येक घर को जल नहीं मिल रहा है, कुछ घरों पर जल के कनेक्शन तो हो गए है लेकिन गाँव के आखिरी छोर पर बने मकानों, कुछ ऊँचाई पर अन्य मकानों में पानी की आपूर्ति कम हो पा रही है। वर्तमान में जलदाय विभाग द्वारा जिन योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन किया जा रहा है उनकी व्यवस्थाओं का अध्ययन पंचायतों द्वारा किया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!