Saturday, April 25, 2026
Hometrendingअब जीएसटी करदाता भी यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

अब जीएसटी करदाता भी यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com अब जीएसटी करदाता भी यूपीआई/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड द्वारा भुगतान कर सकेंगे। वाणिज्यिक कर विभाग के मुख्य आयुक्त डॉ. रवि कुमार सुरपूर ने बताया कि राजस्थान में जीएसटी करदाताओं के लिए भुगतान सुविधा बढ़ाने और भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने सहित प्रभावी भुगतान विकल्प प्रदान करने के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।

हाल ही में राज्य कोषागार एवं जीएसटी पोर्टल के एकीकरण के फलस्वरूप यह सुविधा करदाताओं को उपलब्ध करवाई गयी है। वर्तमान में वैट करदाताओं के लिए पहले से ही की सुविधा उपलब्ध है। अब जीएसटी करदाताओं के लिए भी उपरोक्त भुगतान सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!