




बीकानेर Abhayindia.com श्री छः न्याति महासंघ के अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा की अनुशंसा पर बीकानेर जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने जिला कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की। कौशल शर्मा ने बताया कि जिले के छः न्याति समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने वाले प्रबुद्धजनों को कार्यकारिणी में शामिल कर उनके अनुभवों से समाज को सशक्त और एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।
शर्मा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हेमन्त गौड, सत्य प्रकाश शर्मा, आलोक शर्मा, अरविंद पारीक, इतिहास गौड, नीरज तिवाड़ी, महेंद्र पाल शर्मा, महेंद्र कुमार महर्षि व सुभाष चंद्र ओझा को जिला उपाध्यक्ष एवम निरंजन सारस्वत, शिव शंकर बच्छ, ओम प्रकाश शर्मा, कैलाश दाधीच, पीयूष गौड, भानु प्रकाश शर्मा, अखिल पंचारिया, हिमांशु गौतम, अंकित दुबे, तनुज सारस्वत, नरपत लाल पालीवाल और अनिरुद्ध पारीक को जिलामंत्री नियुक्त किया। शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सामाजिक दायित्वों का पूर्ण क्षमताओं से निर्वहन करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ समाज में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही। जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी न्यातों से प्रतिनिधित्व लिया गया तथा सामाजिक सरोकारों से जुडे सक्रिय विप्र बंधुओं को स्थान मिला। जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज में इन नियुक्तियों से प्रसन्नता की लहर है । आगामी बैठक के पश्चात शपथग्रहण का कार्यक्रम निश्चित किया जाएगा। महासंघ अध्यक्ष पाराशर नारायण शर्मा तथा महासंघ महामंत्री ओंकारमल पारीक ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रेषित की। खेताराम तावणिया, हरिगोपाल उपाध्याय, जयदयाल पंचारिया, प्रमोद शर्मा, डा. पवन दाधीच, ओमप्रकाश शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी का अभिनंदन करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है। महासंघ के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल व्यास और सम्पत पारीक ने कार्यकारिणी में युवाओं को प्रतिनिधित्व दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।





