Saturday, June 20, 2026
Hometrendingबीकेईएसएल की जनसुनवाई : 7 समस्याओं का मौके पर समाधान, 23 का...

बीकेईएसएल की जनसुनवाई : 7 समस्याओं का मौके पर समाधान, 23 का जल्‍द होगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आई 30 समस्याओं में से 07 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 23 शिकायतों का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।

बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 11 तकनीकी और 19 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं। बिल सही करने, मीटर की जांच जैसी समस्याएं दर्ज हुईं। शिविर में वोल्टेज संबंधी, तार शिफ्टिंग और पोल शिफ्टिंग संबंधी तकनीकी समस्याओं को उपखण्ड कार्यालय को भेज दिया गया। एस्टीमेट बनाया जाएगा, राशि जमा होने के शिफ्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पेड़ों की छंटाई करने की भी मांग की गई।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!