Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें- एक...

राजस्‍थान में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें- एक क्लिक में…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में कहीं हीटवेव और कहीं आंधी व बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच आपको बता दें कि अगले पांच दिन भी मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और टोंक में अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और गंगानगर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह 17 जून को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में आंधी के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, 18 जून को बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्र​तापगढ़ में मंगलवार को आंधी के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, धौलपुर और भरतपुर में लू चलने की संभावना है।

इसी तरह 19 जून को बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में तेज अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 20 जून को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रता​पगढ़, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!