Saturday, June 20, 2026
Hometrendingराजस्‍थान वेदर : अब पश्चिमी के बजाय पूर्व में चलेगी बारिश की...

राजस्‍थान वेदर : अब पश्चिमी के बजाय पूर्व में चलेगी बारिश की गतिविधियां, जानें- ताजा अपडेट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अब पश्चिमी के बजाय पूर्वी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां शुरू होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 व 12 जून को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में प्री-मानसून की बारिश शुरू होगी।

विभाग ने कोटा, उदयपुर संभाग के 6 जिलों में 12 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उदयपुर, प्रतापगढ़, चितौडग़ढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़ में मौसम बदलेगा।

विभाग के अनुसार, मानसून अब महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुका है। इसके साथ आने वाली नमी वाली हवा का प्रभाव अब मप्र, राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में धीरे-धीरे बढऩा शुरू होगा। इन हवा से होने वाली बारिश को ही प्री-मानसून की बारिश कहा जाएगा। वहीं, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा के अलावा मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, अरूणाचल, सिक्किम में मानसून का प्रवेश होगा।

आपको बता दें कि सामान्यत: केरल में मानसून आने के 25 दिन बाद राजस्थान में मानसून की एंट्री होती है। ऐसे में संभावना है कि राजस्थान में जून के आखिरी सप्ताह में मानसून का प्रवेश हो सकता है। विभाग के अनुसार, मंगलवार से पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बंद होकर पूर्वी राजस्थान में बढ़ जाएगी।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!