Sunday, June 21, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में पलटेगा मौसम, पांच से आठ जून तक आंधी व बारिश...

राजस्‍थान में पलटेगा मौसम, पांच से आठ जून तक आंधी व बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में अगले चौबीस घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते पांच से आठ जून तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती है। इससे तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बीते चौबीस घंटों में कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। सबसे ज्‍यादा अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री श्रीगंगानगर में दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश के कुछ इलाकों मं हल्की बारिश भी हुई है। सबसे अधिक बारिश राजगढ़, चूरू में 11 मिलीमीटर तथा पूर्वी राजस्थान के सीकर में 8 मिमी दर्ज हुई है।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!