Saturday, April 25, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, जानें- कब, कहां पहुंचेगा...

राजस्‍थान में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, जानें- कब, कहां पहुंचेगा…

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली/जयपुर Abhayindia.com देश में अबकी बार मानसून की एंट्री पांच जून को होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्‍थान में मानसून की एंट्री करीब 25 जून को हो जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते कुछ दिनों से अरब सागर व एवं दक्षिणी अंडमान सागर में मानसून के पूर्व की गतिविधियां आरंभ हो गई है। इस प्रभाव के कारण पिछले दो दिन से कर्नाटक, केरल व तमिलनाडू के कुछ भागों में मानसून पूर्व की गतिविधियां प्रारंभ हो चुकी हैं। जो भारतीय मानसून के लिए शुभ संकेत है। मानसून के केरल तट पर 5 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। वहीं, राजस्‍थान में यह 25 जून तक प्रवेश कर जाएगा।

आपको बता दें कि बीते साल मानसून ने राजस्‍थान में धमाकेदार एंट्री की थी। मानसून सबसे पहले कोटा व भरतपुर संभाग में बरसा। इसके बाद उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ जिलों में भी मानसून ने प्रवेश किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!