Saturday, April 25, 2026
Hometrendingखाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग...

खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा की विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 22 से

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग) परीक्षा-2022 के तहत 9 मई 2024 को जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से 22 मई 2024 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार की जाएगी। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर, ऑनलाइन आवेदन-पत्र की प्रति, विस्तृत आवेदन-पत्र व विस्तृत आवेदन पत्र के लिए ऑनलाइन शुल्क की रसीद एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक व समय पर आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग के लिए पृथक से कोई बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!