Wednesday, June 24, 2026
Hometrendingबेसिक पीजी कॉलेज की कैंपस ई-बुलेटिन अकेडमिक हाईट्स का विमोचन

बेसिक पीजी कॉलेज की कैंपस ई-बुलेटिन अकेडमिक हाईट्स का विमोचन

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बेसिक पी जी कॉलेज ने अपनी गौरवमयी यात्रा के 21 वर्ष पूर्ण करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में वैचारिक गुणवत्ता एवं रचनात्मकता बढ़ाने के लिए एक कैंपस ई-बुलेटिन एकेडमिक हाईट्स का विमोचन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित द्वारा किया गया। इस मौक़े पर महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामजी व्यास भी मौजूद रहे।

कुलपति प्रो. दीक्षित ने बताया कि इस तरह की गतिविधि से महाविद्यालय का शैक्षणिक स्तर एवं गुणवत्ता का स्तर बढ़ता है तथा विद्यार्थियों को भी अपने विचारों को रखने के लिए एवं चारित्रिक व्यक्तित्व के निर्माण के लिए एक मंच मिलता है। कुलपति ने इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए महाविद्यालय प्रबंध समिति एवं समस्त स्टाफ सदस्यों को साधुवाद दिया।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि किस तरह महाविद्यालय शैक्षणिक ऊंचाईयों को लगातार छू रहा है। उन्होंने इस ई-पत्रिका के सफलतापूर्वक प्रकाशन पर प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। इसके संपादन का कार्य महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता डॉ नमामिशंकर आचार्य एवं कृष्णा जोशी ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ सदस्य डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रमेश पुरोहित, डॉ. रोशनी शर्मा, वासुदेव पंवार, माधुरी पुरोहित, प्रभा बिस्सा, सीमा शर्मा, विकास उपाध्याय, जाह्नवी पारीक, शालिनी आचार्य, प्रेमलता व्यास, शिवशंकर उपाध्याय, राजीव पुरोहित आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!