HometrendingRajasthan Weather : 10 मई तक उबाल पर रहेगा पारा, बाद में...

Rajasthan Weather : 10 मई तक उबाल पर रहेगा पारा, बाद में पलटेगा मौसम

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में गर्मी का अहसास बढ़ गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने 7 से 10 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 10 मई की शाम और 11 मई को मौसम पलटेगा। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

बहरहाल, प्रदेश के अधिकांश जिलों में पारा 40 के पार चला गया है। अगले चार दिन अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार है। इसे देखते हुए ही विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बीते चौबीस घंटे में सबसे ज्‍यादा 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान फलौदी में दर्ज किया गया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular