Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसोने का बताकर नकली हार देने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

सोने का बताकर नकली हार देने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जेएनवीसी थाना पुलिस ने सोने का हार बताकर नकली हार देकर लोगों से ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान मे कार्यवाही के लिए ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर, पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशानुसार व अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर दीपक शर्मा व सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत सदर रमेश आईपीएस के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी जेएनवीसी सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में शहर बीकानेर व आस पास के क्षेत्र में लोगों को सोने का हार बताकर नकली हार देकर ठगी करने की वारदातों व अन्य चोरियों व थाना हाजा पर ठगी का दर्ज प्रकरण में आरोपियों को ट्रेस करने के लिए एक टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा लगातार आसूचना सकंलन कर गली मौहल्लो मे संदिग्ध घूमने वाले व्यक्तियों के बारे में पता कर सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर मुल्जिम दिनेश कुमार सोलंकी पुत्र अर्जुन कुमार सोलंकी उम्र 24 साल निवासी सीकवाडा रोड सोमता पुलिस थाना रामसिंन जिला जालोर को गिरफ्तार किया गया जिससे अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

सुरेन्द्र पचार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना जेएनवीसी

सुरेन्द्र मीणा हैड कानि 196 पुलिस थाना जेएनवीसी ।

शेरसिंह हैड कानि 147 पुलिस थाना जेएनवीसी ।

साहबराम हैड कानि 125 पीबीएम पुलिस चौकी बीकानेर ।

अशोक कानि 1568 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर।

गणेश कानि 564 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर।

राकेश कानि 818 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर |

सागर कानि 567 पुलिस थाना जेएनवीसी बीकानेर ।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!