Saturday, April 25, 2026
Hometrendingसलमान के घर के आगे फायरिंग मामले में दो और आरोपी अरेस्‍ट,...

सलमान के घर के आगे फायरिंग मामले में दो और आरोपी अरेस्‍ट, हथियार किए थे सप्‍लाई

AdAdAdAdAdAdAd

मुंबई Abhayindia.com सिने अभिनेता सलमान खान के घर के आगे हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने एक और सफलता हासिल की है। पुलिस ने पंजाब से दो आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। इन दोनों आरोपियों को फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम सोनू सुभाष चंदर और अनुज थापन है। इन दोनों को बंदूक सप्लाई करने के आरोप में पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच बंदूक सप्लाई करने वाले दोनों आरोपियों को 26 अप्रैल को कोर्ट में पेश करेगा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनू सुभाष चंदर खेती का काम करता है और उसकी किराने की दुकान भी है। दूसरे का नाम अनुज थापन है जो ट्रक हेल्पर का काम करता है। बताया जा रहा है कि अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था। इस पर वसूली और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपी 15 मार्च को पनवेल गए थे और बंदूक देकर वापस पंजाब लौट गए थे। दोनों को आज रात फ्लाइट के जरिए मुंबई लाया जाएगा जिसके बाद इनको कोर्ट में पेश किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!