Sunday, June 21, 2026
HometrendingBikaner Crime : सुरक्षा के लिए लगाए थे सीसीटीवी कैमरे, चोर उखाड़...

Bikaner Crime : सुरक्षा के लिए लगाए थे सीसीटीवी कैमरे, चोर उखाड़ कर ले गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र स्थित एक घर में सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में लगे छह सीसीटीवी कैमरे में से चार कैमरे चोर उखाड़ कर ले गए। जबकि दो कैमरे में ले जाने में असफल रहे। उन्‍हीं में उनकी तस्‍वीर भी कैद हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, श्रीरामसर में रामदेव मदिर के पास रहने वाले शिवलाल माली पुत्र चंपालाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 अप्रैल की रात को जितेन्‍द्र व एक अन्‍य उसके घर में घुस गए और छह सीसीटीवी कैमरों में से चार चुरा कर ले गए। दो कैमरों में उनकी करतूत कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई रामफूल को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!