Saturday, April 25, 2026
Hometrendingलोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, भजन शामिल,...

लोकसभा चुनाव-2024 : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, भजन शामिल, राजे नहीं

AdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com लोकसभा चुनाव-2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में राजस्‍थान से केवल मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा को जगह मिली है। सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम नहीं है। राजे का नाम नहीं होने से सियासत गर्म हो गई है।

भाजपा की ओर से जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेन्‍द्र मोदी सहित 40 नेता शामिल हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवप्रकाश, मोहन यावद, विष्णु दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, सतीश उपाध्याय, सत्यनारायण जटिया, जगदीश देवड़ा, राजेंद्र सिंह शुक्ला, शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, भजनलाल शर्मा, देवेंद फड़नवीस, केशव प्रसाद मौर्य, हिमंता विश्वा सरमा, विष्णुदेव सहाय, हिमंता, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय,जयभान सिंह पवैया, राकेश सिंह,लाल सिंह आर्य, नारायण कुशवाह, तुलसी सिलावट, अदैल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा,सुरेश पचौरी, कविता पाटीदार और गौरीशंकर बिशेन शामिल है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!