Friday, June 5, 2026
Hometrendingबीकानेर में बेशकीमती जमीन हड़पने का मामला, पटवारी की भूमिका संदिग्‍ध, जांच...

बीकानेर में बेशकीमती जमीन हड़पने का मामला, पटवारी की भूमिका संदिग्‍ध, जांच शुरू

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में किसमीदेसर निवासी एक व्‍यक्ति की बेशकीमती जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। इसमें पटवारी की भूमिका संदिग्‍ध बताई जा रही है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, किसमीदेसर निवासी पांचीलाल पुत्र नंदलाल माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हमारी बेशकीमती जमीन रोड के किनारे थी। आरोपियों ने उसकी जमीन की जगह तत्‍कालीन पटवारी से षडयंत्र रचकर अपने द्वारा रोड से दूर क्रय की गई जमीन नक्‍शा में फीट करवा कर हमारी जमीन पर कब्‍जा कर हडप ली। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर भीनासर निवासी नरेन्‍द्र कुमार पुगलिया व सुरेन्‍द्र कुमार पुगलिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल हेतराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!