








श्रीडूंगरगढ़ Abhayindia.com लोकसभा चुनाव 2024 में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने लगातार तीसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क जारी रखा। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल के साथ कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, राम गोपाल सुथार, चैयरमेन श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधानसभा क्षेत्र के जेतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धिरदेसर पुरोहितान, आडसर, मोमासर, सतासर, लिखमादेसर, कुन्तासर, धिरदेसर चोटियान, कितासर, बिग्गा गावों में जनसपंर्क कर वोट मांगे एवं फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प दोहराया।
तोलियासर में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मेघवाल ने केन्द्र सरकार की योजनाएं बताते हुए श्रीडूंगरगढ़ के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन भाजपा सरकार को मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण बताया।
केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने केन्द्र सरकार द्वारा कृषि एवं कृषक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों व विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए प्रधानमंत्री मोदी सरकार की उपलब्ध्यिा बताई। राम गोपाल सुथार, चैयरमेन, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड राजस्थान ने केन्द्र सरकार की सबका साथ सबका विकास की नीति को विकसित भारत के संकल्प का आधार बताया। चुनावी सभाओं को पूर्व चैयरमेन नगरपालिका रामेश्वर पारीक, मानमल शर्मा, छैलू सिंह शेखावत, किशनाराम गोदारा, नवरत्न सिंह राजपुरोहित, गुमान सिंह राजपुरोहित, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष ईमरान राईन, जिला उपाध्यक्ष कुम्भाराम सिद्ध, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण, ओम नाथ सिद्ध, महेश राजोतिया, शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, विनोद गिरी, किशनलाल गोदारा, कुंभनाथ सिद्ध, गुमान सिंह राजपुरोहित, देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच रतन सिंह राठौड़, थानमल भाटी, ओमनाथ सिद्ध, रजनीकांत शर्मा, ओमनाथ सिद्ध, किशनलाल सुथार, व्रिकम सिंह सतासर, मूलचंद नायक बाडेला, विक्रम सिंह शेखावत पार्षद, पवन उपाध्याय पार्षद, लोकेश माली पार्षद, रजत अशोपा पार्षद, लोकेश माली पार्षद, सत्यनारायण नाई पार्षद, पार्षद भरत सुथार, पूर्व पार्षद रोशन छिपा, पूर्व पार्षद शिव तावनिया ने भी सभा को सम्बोधित किया।





