Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर के मालचंद तिवाड़ी सहित विविध विभूतियों का कोलकाता में होगा सम्‍मान

बीकानेर के मालचंद तिवाड़ी सहित विविध विभूतियों का कोलकाता में होगा सम्‍मान

AdAdAdAdAdAdAd

कोलकाता Abhayindia.com कोलकाता की विशिष्ट सांस्कृतिक संस्था “विचार मंच” ने इस वर्ष के सम्मानों की घोषणा की है। संस्था के मंत्री प्रदीप पटवा की विज्ञप्ति के अनुसार, संस्था के 37वें वर्ष के सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 17 मार्च को प्रातः 10.30 बजे माँ करनी ऑडिटोरियम (जैन एजुकेशन सेंटर ६, राम गोपाल घोष रोड, काशीपुर, कोलकाता-२) में होगा।

पटवा के अनुसार, इस वर्ष का हेमचन्द्र आचार्य साहित्य सम्मान डॉ. कुमारपाल देसाई को, प्रो. कल्याणमल लोढ़ा सारस्वत साधना सम्मान बीकानेर के मालचंद तिवारी को, आचार्य विष्णुकान्त शास्त्री स्मृति प्रतिभा सम्मान डॉ. राहुल अवस्थी को, गणेश ललवानी सम्मान डॉ. प्रियदर्शना जैन को, फुलकँवर कांकरिया शिक्षा सेवा साधना सम्मान श्रीमती सुशील बोहरा को, इन्द्र दुगड़ सम्मान सागर भौमिक को प्रदान किया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!