Wednesday, April 29, 2026
HometrendingRajasthan Weather : मार्च की शुरूआत आंधी-बरसात और ओलों से, 25 जिलों...

Rajasthan Weather : मार्च की शुरूआत आंधी-बरसात और ओलों से, 25 जिलों में अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम अब भी कई रंग दिखाने को तैयार है। मार्च पहले दो दिन 1 और 2 मार्च को आंधी-बरसात और ओले गिरने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज और कल प्रदेश के 25 जिलों में बरसात का अलर्ट है। इनमें से 11 जिलों में आंधी-बरसात के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी...

1 मार्च को : बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, सीकर, अजमेर, जयपुर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर में येलो अलर्ट है।

2 मार्च को : बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, सीकर, जयपुर, अजमेर, पाली, जालोर, सिरोही, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारा में येलो अलर्ट है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!