Sunday, June 21, 2026
Hometrendingबीकानेर के खाजूवाला में घोषणा के 25 दिन में जारी हुई 13...

बीकानेर के खाजूवाला में घोषणा के 25 दिन में जारी हुई 13 किलोमीटर लंबी सड़क की मंजूरी

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में 13 किलोमीटर की डामर सड़क की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। लगभग 5.20 करोड़ की लागत से भानीपुरा से रामसर छोटा तक 13 कि.मी. की सड़क बनाई जायेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा बीकानेर संभाग की 20 जनवरी को आयोजित समीक्षा बैठक में इस सड़क की घोषणा कि गई थी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए मात्र 25 दिन में इस ग्रामीण सड़क की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!