Thursday, April 30, 2026
Hometrendingबीकानेर में स्‍पा सेंटर पर छापेमारी, मैनेजर सहित पांच लोग हिरासत में

बीकानेर में स्‍पा सेंटर पर छापेमारी, मैनेजर सहित पांच लोग हिरासत में

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित विजय शॉपिंग मॉल में स्थित रेड रोज स्पा सेंटर पर छापा मारकर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके से चार युवकों एवं मैनेजर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस के सूचना मिली थी कि उक्त स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य काकडे, डीएसटी टीम ने स्पा पर बोगस ग्राहक बनाकर भेजा उसका सिग्नल मिलते ही डीएसटी ने छापा मारकर मैनेजर व चार युवकों को काबू किया गया। मैनेजर की पहचान मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी राजेश विश्नोई के रुप में हुई है। कार्यवाही में डीएसटी के कानदान, लखविंदर सिंह, अब्‍दुल सत्‍तार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बताया जा रहा है कि बीकानेर में कई और स्पा सेंटर्स पर अवैधानिक कार्यवाहियां चल रही है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!