Monday, June 22, 2026
Hometrendingस्कूल शिक्षा विभाग में 40 आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति के लिए जिला...

स्कूल शिक्षा विभाग में 40 आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति के लिए जिला आवंटित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का संवेदनशीलता से निस्तारण किया जा रहा है। राज्य सरकार की ओर से ऐसे प्रकरणों में तत्‍परता बरतने के निर्देशों के बाद स्कूल शिक्षा विभाग में गत एक से डेढ़ माह की अवधि में दिवंगत कार्मिकों के परिवारों को इस मुश्किल समय से उबारने के साथ सम्बल देने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है।

शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के स्तर पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति के तहत विभिन्न जिलों के कुल 40 आश्रितों को प्रयोगशाला सहायक ग्रेड-ााा के पद पर अनुकम्पात्मक नियुक्ति के लिए जिलों का आवंटन किया गया है। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अनुकम्पा नियुक्ति के इन प्रकरणों में आगामी आवश्यक कार्यवाही को संपादित कर दस्तावेज जांच पश्चात नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए निर्देशित किया गया है।

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!