Thursday, April 30, 2026
HometrendingBikaner Crime : व्‍यापारिक फर्म में किया लाखों रुपयों के गबन, एक...

Bikaner Crime : व्‍यापारिक फर्म में किया लाखों रुपयों के गबन, एक जने पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

Bikaner. Abhayindia.com बीकानेर में एक व्‍यापारिक फर्म में लाखों रुपयों का गबन होने का मामला सामने आया है। फर्म के मैनेजर ने एक जने के खिलाफ धोखाधड़ी से गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बीकानेर में करणी नगर स्थित डीजीटी रॉयल्‍टभ्‍ व थार माइंस एंड मिनरल्‍स के मैनेजर कमल पारीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गोगामेडी हनुमानगढ निवासी राजेन्‍द्र गिल पुत्र लाधोराम जाट ने खुद को फायदा व हमारी फर्म को नुकसान पहुंचाने की नियत से करीब 13,34,500 रुपए हड़पते हुए गबन किया है। आरोपी ने धोखे से कंपनी की बाइक व कागज भी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई सुभाषचंद को सौंपी है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!