Hometrendingराजस्‍थान वेदर अपडेट : दो दिन बाद बीकानेर, जोधपुर संभाग में बरसेंगे...

राजस्‍थान वेदर अपडेट : दो दिन बाद बीकानेर, जोधपुर संभाग में बरसेंगे बादल

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश का दौर थमने के बाद अब गर्मी ने बेहाल कर दिया है। खासतौर से प्रदेश के पश्चिमी जिलों में तेज धूप रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने 10 व 11 अगस्त को बीकानेर व जोधपुर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद मौसम शुष्‍क रहने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, 10 व 11 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झूंझनूं, करौली, सवाई माधोपुर व सीकर में बारिश की संभावना है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular