







बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर मण्डल के हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड पर सिवानी स्टेशन पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्नलिखित रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी।
1. गाडी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 19.07.23 से 23.07.23 तक दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04368, हिसार- रेवाडी रेलसेवा, दिनांक 19.07.23 से 23.07.23 तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 19.07.23 से 22.07.23 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा, दिनांक 20.07.23 से 23.07.23 तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 19.07.23 से 22.07.23 तक लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा, दिनांक 20.07.23 से 23.07.23 तक चूरू के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।



