Hometrendingराजस्‍थान वेदर अलर्ट : आज दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्‍थान वेदर अलर्ट : आज दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मानसून की बारिश का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली के अलावा कोटा, करौली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार को डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर, जालोर, जैसलमेर व बाड़मेर में भारी बारिश की संभावना है।

इस बीच, आपको बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कई इलाकों में जमकर बारिश हुई है। इस दौरान करौली में सबसे ज्‍यादा 120 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। वहीं, बांसवाड़ा में 61, बीकानेर शहर में 33.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा उदयपुर, सवाईमाधोपुर, श्रीगंगानगर, अजमेर व जयपुर में भी बारिश हुई।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular