बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में महावीर भवन के पास बीच सड़क पर केक काटने के मामले बढते जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में टोका-टोकी करने पर एक जने के साथ मारपीट की गई है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गंगाशहर निवासी 50 वर्षीय राजकुमार कुम्हार पुत्र भैंरूदान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा बेटा घर की तरफ आ रहा था। घर के पास ही नुक्कड़ पर करीब दो दर्जन युवक सड़क के बीच में केक काट रहे थे जिनको सड़क के किनारे होने को कहा तो उन्होंने मेरे बेटे के साथ लाठी, सरियों से मारपीट की जिससे उसके चोटें आ गई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर विशाल पुत्र बिजू भाटी, दीपू पुत्र राजकुमार भाटी, अजय नाई, भोडु नाई, सांवर नाई व आनंद पाईवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















